Skip to main content

Coronavirus in India: भारत में 24 घंटे में मिले कोरोना के 20 हजार नए केस, 286 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या में कमी दर्ज की गई है। वहीं, रिकवरी रेट भी पहले से बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 20 हजार 550 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 286 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 95.92% है जबकि मृत्यु दर 1.45% है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से अबतक 1 करोड़ 2 लाख 44 हजार 853 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 26 हजार 572 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अबतक 98 लाख 34 हजार 141 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। फिलहाल 2 लाख 62 हजार 272 लोगों का इलाज देश के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना संक्रमण ने अबतक 1 लाख 48 हजार 439 लोगों की जान ले ली है। 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, 17,09,22,030 नमूनों की अब तक देश भर में जांच हो चुकी है, जिसमें 11,20,281 नमूनों की जांच मंगलवार को हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से हुई 1.47 लाख मौतों में 70 फीसदी पुरुष हैं। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। जिन 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मामलों के 70 फीसदी मामले सामने आए हैं उनमें केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं। भारत में यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आए कोरोनावायरस के नए वैरिएंट के 15 और मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद ऐसे मामलों की कुल संख्या 21 हो गई है।

 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े 

 No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 63 4811 62  
2 Andhra Pradesh 3383 40  871116 364  7100
3 Arunachal Pradesh 115 16538 17  56  
4 Assam 3300 23  211723 87  1040
5 Bihar 4940 12  244599 523  1389
6 Chandigarh 362 17  18937 81  316  
7 Chhattisgarh 12472 490  261663 1607  3336 17 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 9   3364 2  
9 Delhi 6122 175  607494 850  10502 28 
10 Goa 950 49199 116  735
11 Gujarat 10021 202  229143 999  4295
12 Haryana 3900 140  254880 544  2892 10 
13 Himachal Pradesh 3338 342  50631 552  925
14 Jammu and Kashmir 3088 69  115560 299  1879
15 Jharkhand 1604 22  112021 203  1025
16 Karnataka 11880 686  893617 1344  12074
17 Kerala 65039 834  681397 5029  3014 24 
18 Ladakh 209 12  9100 12  127
19 Madhya Pradesh 9595 279  226904 1122  3582 10 
20 Maharashtra 55672 2622  1820021 5572  49373 68 
21 Manipur 1222 12  26521 43  353
22 Meghalaya 183 16  13066 24  138  
23 Mizoram 103 11  4088 20  8  
24 Nagaland 243   11595 79  
25 Odisha 2358 124  324775 383  1868
26 Puducherry 363 37074 34  633
27 Punjab 3837 177  156719 377  5322 10 
28 Rajasthan 10213 529  293888 1149  2683
29 Sikkim 537 5201 13  126  
30 Tamil Nadu 8747 120  795293 1065  12092 12 
31 Telengana 5878 121  278523 592  1538
32 Tripura 138 32735 14  385  
33 Uttarakhand 5256 255  83416 566  1495
34 Uttar Pradesh 14344 366  561257 1369  8340 18 
35 West Bengal 12788 373  527272 1587  9655 30 
Total# 262272 6309  9834141 26572  148439 286 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus live updates India reports 20,550 new coronavirus cases
.
.
.


source https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-live-updates-india-reports-20550-new-coronavirus-cases-199713

Popular posts from this blog

Parliamentary panel on Information Technology summons Facebook, Google on June 29

India’s Permanent Mission at the United Nations, on June 20, 2021, had clarified that the new Information Technology rules introduced by India have been ‘designed to empower the ordinary users of social media'. source https://www.jagranjosh.com/current-affairs/parliamentary-panel-on-information-technology-summons-facebook-google-on-june-29-1624865354-1