डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं, नए केस भी बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 62 हजार 632 नए कोरोना केस सामने आए हैं। यह आंकड़ा बीते 164 दिन में सबसे ज्यादा है। 15 अक्टूबर 2020 में 63,441 केस दर्ज किए गए थे। कोरोना संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र राज्य की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां लगातार तीसरे दिन 35 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश राज्य में भी कोरोना की स्थिति चिंताजनक बन चुकी है। आज प्रदेश के 12 शहरों में संडे लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, राजधानी भोपाल और इंदौर शहर में होली पर भी लॉकडाउन रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन, विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भी लॉकडाउन है। यहां शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 32 घंटे का लॉकडाउन रहेगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में अब तक 1 करोड़ 19 लाख 71 हजार 624 लोग कोर