Skip to main content

Coronavirus in India: भारत में 24 घंटे में मिले 62 हजार से ज्यादा नए केस, MP के 12 शहरों में लॉकडाउन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं, नए केस भी बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 62 हजार 632 नए कोरोना केस सामने आए हैं। यह आंकड़ा बीते 164 दिन में सबसे ज्यादा है। 15 अक्टूबर 2020 में 63,441 केस दर्ज किए गए थे। कोरोना संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र राज्य की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां लगातार तीसरे दिन 35 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। 

वहीं, मध्य प्रदेश राज्य में भी कोरोना की स्थिति चिंताजनक बन चुकी है। आज प्रदेश के 12 शहरों में संडे लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, राजधानी भोपाल और इंदौर शहर में होली पर भी लॉकडाउन रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन, विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भी लॉकडाउन है। यहां शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 32 घंटे का लॉकडाउन रहेगा।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में अब तक 1 करोड़ 19 लाख 71 हजार 624 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 13 लाख 23 हजार 762 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। वहीं, 1 लाख 61 हजार 552 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, कोरोना से संक्रमित 4 लाख 86 हजार 310 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। जबकि 6 करोड़ 2 लाख 69 हजार 782 मरीजों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। 

24 घंटे में कोरोना की स्थिति 

  • कोरोना के नए मरीज -  62,714 
  • कोरोना से ठीक हुए मरीज -  28,739
  • कोरोना से हुई मौतें  - 31
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े
 
. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 7   4975 62  
2 Andhra Pradesh 4715 570  885892 377  7203  
3 Arunachal Pradesh 4 16785   56  
4 Assam 1770 23  215348 23  1104  
5 Bihar 1116 115  261917 78  1571
6 Chandigarh 2532 140  22992 152  374
7 Chhattisgarh 17836 2529  316043 620  4061 13 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 130 21  3448 2  
9 Delhi 6625 574  638212 974  10997 10 
10 Goa 1379 100  55250 69  824
11 Gujarat 10871 737  283241 1534  4484
12 Haryana 8410 615  274785 761  3132
13 Himachal Pradesh 2361 237  58989 176  1033
14 Jammu and Kashmir 1813 132  125886 138  1985
15 Jharkhand 1636 237  119878 99  1107
16 Karnataka 21271 1699  950167 1179  12492
17 Kerala 24541 43  1086669 2084  4567 14 
18 Ladakh 117 9727 130  
19 Lakshadweep 88 11  625 11  1  
20 Madhya Pradesh 12995 957  269465 1175  3947 10 
21 Maharashtra 304809 21037  2314579 14523  54073 166 
22 Manipur 58 28944 374  
23 Meghalaya 26   13855 150  
24 Mizoram 26   4428 11  
25 Nagaland 4   12133   92  
26 Odisha 1413 120  336571 89  1920
27 Puducherry 763 127  39521   680
28 Punjab 23271 619  198972 2141  6621 45 
29 Rajasthan 6358 625  320426 227  2811  
30 Sikkim 50 6041 135  
31 Tamil Nadu 12157 839  852463 1241  12659
32 Telengana 4495 254  300156 278  1688
33 Tripura 49 33050 392  
34 Uttarakhand 1339 177  96467 79  1709
35 Uttar Pradesh 6667 843  596953 255  8783
36 West Bengal 4608 377  568909 433  10322
Total# 486310 33663  11323762 28739  161552 312 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े जानने के लिए यहां क्लिक करें- 

https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport27thMarch2021.pdf



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India live updates Bhopal Indore lockdown in Madhya Pradesh Coronavirus in maharashtra live updates India reports 62,714 new COVID19 cases
.
.
.


source https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-live-updates-bhopal-indore-lockdown-in-madhya-pradesh-coronavirus-in-maharashtra-live-updates-india-reports-62714-new-covid19-cases-231303

Popular posts from this blog