Skip to main content

Posts

LOC पर फिर ना'पाक' हरकत: पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन सीजफायर तोड़ा, राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान शहीद

डि​​जिटल डेस्क, श्रीनगर। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। शुक्रवार को पाक सैनिकों ने राज्य के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पास गोलाबारी की। इसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने आज राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में गोलीबारी की। इसमें सेना के दो जवान नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। भारतीय सेना भड़कावे की इस कार्रवाई का पुरजोर जवाब दे रही है। एक दिन पहले सूबेदार शहीद हुए थे बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले के किरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टरों में मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलाबारी की थी। इसमें सेना के सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए थे, जबकि एक नागरिक जख्मी हो गया। स्वतंत्र सिंह उत्तराखंड के गड़वाल जिले के रहने वाले थे। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के डिगवार, मालती और दल्लन इलाकों में भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। श्रीनगर मे

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस ने कहा, भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा व्यवहार कर रही

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को केंद्र और भाजपा पर निशाना साधा। इसने कहा कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह व्यवहार कर रही है। पार्टी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, भाजपा देश के किसानों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी और जनरल डायर की तरह व्यवहार कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों पर बल प्रयोग और अत्याचार किया जा रहा है। शेरगिल ने ट्वीट किया, लाल गुलाब से इनका स्वागत करने की बजाय बीजेपी बेशर्मी से हमारे किसानों का लाल खून बहा रही है, भाजपा जिम्मेदार नहीं बल्कि जालिम सरकार है , ये किसानों की नहीं बेईमानों की सरकार है। टिकरी बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) में अराजकता देखी गई जहां किसानों की पुलिस से झड़प हुई। प्रदर्शनकारी किसानों को पीछे धकेलने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। आसपास की मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गईं। पानीपत और सोनीपत के बीच तीन-चार लेयर की पुलिस बैरिकेड को तोड़कर, अमृतसर के संगरूर और जंडियाला के हजारों किसान सुबह से ही दिल्ली की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं। किसान संसद द्वारा पारित कृषि कानून

बिहार विधानसभा में कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा

पटना, 27 नवंबर (आईएएनएस)। नवगठित बिहार विधानसभा के पहले सत्र के अंतिम दिन विपक्ष के सदस्यों ने केंद्र के नए कृषि कानूनों को लेकर जमकर हंगामा किया। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होनी थी। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के पहले ही सदन के बाहर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगमाा किया। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के बाद भी विपक्षी सदस्यों के तेवर नरम नहीं हुए और कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर हंगामा किया। पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने सत्ता पक्ष की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस बीच कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर विपक्ष नारेबाजी करते हुए वेल में उतर पड़े। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को शांत रहने का आग्रह किया। अध्यक्ष के आग्रह पर विपक्ष के सदस्य अपनी-अपनी सीटों पर लौट गए और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा प्रारंभ हुई। इस बीच सत्ता और विपक्ष के बीच नोकझोंक जारी रही। इस दौरान एआइएमआइएम के विधायकों ने सीमांचल में कटाव के मुद्दे पर विधानसभा के बाहर विरोध किया। एमएनपी-एसकेपी . Download Dainik Bhaskar Hindi Ap

दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर ट्रैफिक जाम, यात्रियों के लिए भारी परेशानी

गुरुग्राम, 27 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सैकड़ों यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा क्योंकि दिल्ली पुलिस ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के प्रवेश को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमा पर (रोडब्लॉक) अवरोध खड़ा कर दिया। दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों सहित बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। दिल्ली और गुरुग्राम दोनों की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कंटीले तारों को लगाया है। इसके बाद दिल्ली में प्रवेश करने वालों की सख्त जांच की गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी की ओर यातायात की गति धीमी हो गई। हालांकि नेशनल हाईवे-48 पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली, लेकिन गुरुवार के ट्रैफिक अराजकता से स्थिति काफी बेहतर थी। गुरुग्राम ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही धीमी है क्योंकि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर और रजोकरी फ्लाईओवर के पास बैरिकेड्स लगा दिए। गुरुग्राम के पुलिस

टिकरी सीमा पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली-बहादुरगढ़ राजमार्ग के पास टिकरी बॉर्डर पर किसानों के विरोध मार्च को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद कृषि बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे और दिल्ली में प्रवेश करना चाह रहे किसानों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। टिकरी सीमा पर कई किसानों को अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश करते देखा गया, वहीं सुरक्षा बल आंसू गैस से लैस बंदूकों और अन्य उपायों के साथ मार्च को रोकते हुए देखे गए। दिल्ली पुलिस द्वारा भारी ट्रकों और ट्रॉलियों को रास्ते में रूकावट के तौर पर प्रयोग में लाया गया है, लेकिन किसान उन्हें धक्का देकर हटा रहे हैं। उन्हें रास्ते को साफ करने के लिए अपनी ट्रॉलियों से रस्सी बांध कर बड़े वाहनों को हटाने का प्रयास करते देखा गया। किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए डीएमआरसी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी ने ट्वीट के माध्यम से कहा, ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्

झारखंड में कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 4 की मौत

डालटेनगंज, 27 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार और ट्रक की टक्कर में बिहार के चार लोगों की मौत हो गई। छतरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शंभु कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के नवीनगर के रहने वाले संजय प्रसाद (55) अपनी पुत्री की शादी का तिलक चढ़ाकर पलामू के शाहपुर गांव से लौट रहे थे, तभी छतरपुर के महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को घायल स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ ने बताया कि मृतकों की पहचान संजय प्रसाद, सरयू प्रसाद, उमेश साव तथा संजय कुमार शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। एमएनपी-एसकेपी . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 4 killed in car collision with truck parked in Jharkhand . . . source https://w

किसानों के विरोध के चलते दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन पर 6 स्टेशन बंद

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की योजना के मद्देनजर सावधानी बरतते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को ग्रीन लाइन पर छह मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। डीएमआरसी ने अपने एक बयान में कहा है, ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा, टिकरी बॉर्डर, टिकरी कलां और घेवर स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब बंद हैं। हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के छह स्टेशनों को संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर बंद कर दिया गया है क्योंकि पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान केंद्र द्वारा पारित किए गए तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली जाने के अपने रास्ते पर हैं। निगम पहले ही नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद के यात्रियों के लिए एक सलाह जारी करते हुए घोषणा कर चुकी है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से दिल्ली के लिए ट्रेन सेवाएं अगले सूचना तक निलंबित रहेंगी। डीएमआरसी ने गुरुवार शाम को एक बयान में कहा, दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार मेट्रो सेवाएं केवल दिल्ली से एनसीआर

सिंघु बॉर्डर पर किसानों को तितर-बितर करने के लिए छोड़े गए आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। रात में विश्राम लेने के बाद अपने-अपने गंतव्यों से 24 घंटे की यात्रा कर शुक्रवार सुबह दिल्ली की सीमाओं - टिकरी, सिंघु बॉर्डर पहुंचे हजारों की तादात में किसानों का स्वागत ठंडे पानी की बौछारों से किया गया। सिंघु में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों पर एक के बाद नौ आंसू गैस के गोले दागे क्योंकि प्रदर्शनकारियों का इस तरह से पहुंचना उनके लिए खतरे का एक सूचक लगा। दिल्ली पहुंचने के हर मार्ग पर किसानों के रास्ते तरह-तरह से रोके जा रहे हैं, जिन सबका सामना करते हुए थके-हारे किसान आगे बढ़ते चले जा रहे हैं। इस प्रदर्शन की शुरूआत छह राज्यों से हुई है, जिसमें किसान ट्रैक्टर्स, ट्रक, बाइक, साइकिल में सवार होकर हिस्सा ले रहे हैं। इन राज्यों में पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और केरल के किसान शामिल हैं। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित किए गए कृषि विधेयकों को रद्द करने के लिए किसान जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से किसानों को एक कड़ा संदेश दिया गया है कि अगर वे दिल्ली की सीमा में प्रवेश करते हैं, तो उनसे सख्ती से निपटा ज

लव जिहाद एक पॉलिटिकल स्टंट है : सांसद डॉ. एसटी हसन

मुरादाबाद, 27 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लव-जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने एक कानून बनाया है। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एस.टी. हसन ने लव जिहाद को एक पॉलिटिकल स्टंट बताया है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम लड़कों से सभी हिंदू लड़कियों को अपनी बहन मानने की अपील की है। डॉ. एस.टी. हसन ने अपने जारी बयान में कहा कि यह लव जिहाद एक पॉलिटिकल स्टंट है। हमारे देश में लोगों को अपनी मर्जी से अपना पार्टनर चुनने का अधिकार है। हमारे ही देश में हिंदू तो मुसलमानों से शादी करते हैं। इसके साथ ही मुसलमान भी हिंदुओं साथ शादी करते हैं। अगर आप ऐसे मामलों की तह में जाएंगे तो आपको पता चलेगा कि शादियां खुशी-खुशी होती हैं। यहां पर जब बातें बिगड़ जाती हैं तब वो आरोप लगाना शुरू कर देते हैं कि लड़का मुसलमान था। मैं मुस्लिम लड़कों से गुजारिश करूंगा कि हिंदू लड़कियों को अपनी बहन मानें। नहीं तो सरकार उन्हें प्रताड़ित करेगी। किसी बहकावे में न आएं। अपनी जिंदगी बचाएं। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध

उप्र के जिले अब मिडडे मील में मशरूम भी खिलाएंगे

देवरिया (उत्तर प्रदेश), 27 नवंबर (आईएएनएस)। स्व-सहायता महिला समूहों द्वारा पराली और कृषि अपशिष्ट का उपयोग करके उत्पादित मशरूम अब उत्तर प्रदेश के मध्यान्ह भोजन (मिडडे मील) योजना में शामिल किया जा रहा है। एक नई पहल में, देवरिया में जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महालक्ष्मी प्रोड्यूसर कंपनी और बेसिक शिक्षा विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर के अनुसार, बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा और एसएचजी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही, एसएचजी महिलाएं स्कूली बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने में मदद करेंगी। जिला मजिस्ट्रेट ने किसानों से अपशिष्टों को न जलाने और मशरूम उगाने में उपयोग करने की भी अपील की है। पहले चरण में, देसही ब्लॉक के 100 स्कूलों का चयन किया गया है, अगले चरण में आठ ब्लॉकों के स्कूलों का प्रस्ताव किया गया है। शेष स्कूलों को तीसरे चरण में कवर किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी, संतोष कुमार राय ने कहा कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट है और मशरूम चयनित स्कूलों में शुक्रवार दोपहर के मेन्यू का एक हिस्सा होगा। फीडबैक के आध

शक्ति चैम्पियंस को आज सौंपी जायेगी जिम्मेदारी

लखनऊ, 27 नवंबर (आईएएनएस)। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत समुदाय में इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने वालों को शुक्रवार को शक्ति चैम्पियंस का दर्जा दिया जाएगा। वह महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण व हिंसा पर रोकथाम के लिए महिला कल्याण विभाग का सहयोग करेंगे और महिलाओं व बच्चों को अधिकारों के प्रति पूरी तरह से जागरूक बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभायेंगे। ऐसे लोगों का चिन्हांकन इस माह के शुरू से ही किया जा रहा था, शुक्रवार को उन्हें पहचान पत्र, बैच और विधिवत कार्य वितरण किया जाएगा। निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि कोई भी महिला, पुरुष, बालक, बालिका या थर्ड जेंडर जो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में जागरूक करने का बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें शक्ति चैम्पियंस का दायित्व निभाने के लिए आगे लाया जा रहा है। इनका चयन ग्राम, ब्लाक व जिला स्तर पर किया जाएगा। इनका काम होगा ग्राम या वार्ड में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों, कानूनों और मुद्दों पर जागरूक

नेपाल, भारत सीमा विवाद सुलझाने पर हुए सहमत

काठमांडू, 27 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल और भारत सीमा मुद्दों को सुलझाने पर सहमत हो गए हैं, लेकिन दोनों देशों ने ये नहीं बताया कि सीमा का कौन सा हिस्सा। शुक्रवार सुबह काठमांडू में भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला की काठमांडू यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों के उच्च अधिकारियों ने सीमा मुद्दों पर चर्चा की और विवाद सुलझाने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया। नेपाल और भारत के बीच सुस्ता और कालापानी में कुछ पुराने सीमा विवाद हैं और सीमा कार्यसमूह नामक एक तंत्र इसे 2014 से सुलझाने की कोशिश कर रहा है। नई दिल्ली द्वारा नवंबर 2019 में अपने क्षेत्र के तहत विवादित क्षेत्रों को शामिल करने के बाद एक नया नक्शा पब्लिश किया जिसके बाद दोनों पड़ोसियों के बीच एक ताजा सीमा विवाद सामने आया। भारतीय फैसले का विरोध करते हुए, नेपाल ने इस साल मई में अपने क्षेत्र के तहत उसी विवादित भूमि को शामिल करते हुए एक नया राजनीतिक मानचित्र पेश किया। इससे द्विपक्षीय संबंधों में खटास आ गई। अपनी बैठक में दोनों विदेश सचिवों ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओ

महबूबा मुफ्ती फिर हिरासत में, जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर लगाए कई आरोप

श्रीनगर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू और कमीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया है और यहां तक कि उनकी बेटी को भी नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा उनको एनआईए द्वारा गिरफ्तार पीडीपी नेता वहीद पारा के परिवार से मिलने की इजाजत तक नहीं दी गई। राज्य प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए, महबूबा ने कहा कि सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उनको वहीद पारा के परिवार से मिलने से रोका गया, जबकि भाजपा नेताओं को पूरे कश्मीर में यात्रा करने की अनुमति है। महबूबा ने ट्वीट किया, मुझे फिर से अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है। दो दिनों से, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मुझे पुलवामा में वहीद पारा के परिवार से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। भाजपा के मंत्रियों और उनके कठपुतलियों को कश्मीर के हर कोने में घूमने की अनुमति है। सुरक्षा केवल एक बहाना है। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती, जो पारा के घर जाकर अपने परिवार से मिलना चाहती थी, को भी घर में नजरबंद कर लिया गया है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, उनकी क्रूरता की कोई सीमा नही

कांग्रेस में जी.वी. हर्षकुमार की हुई वापसी

अमरावती, 27 नवंबर (आईएएनएस)। ऐसे समय में जब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, राजमुंदरी के पूर्व सांसद हाल ही में पार्टी में फिर से शामिल हो गए। अमालपुरम के पूर्व सांसद 61 साल के हर्ष कुमार केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलजानाथ, तेलंगाना कांग्रेस के नेता वी. हनुमंत राव की उपस्थिति में दूसरी बार कांग्रेस में शामिल हुए और गांधी परिवार के प्रति अपनी निष्ठा जताई। उन्होंने पार्टी में वापसी के दौरान कहा, मैं कांग्रेस का प्रॉडिगल बेटा हूं। यह सच है और पार्टी ने मुझे ऐसे अपनाया जैसे वह प्रॉडिकल बेटे का पिता हो। उन्होंने कहा कि सुलह में राव ने सक्रिय भूमिका निभाई है, इसके बाद राजू ने भी उनके प्रति बहुत प्यार दिखाया, जो राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र के दो बार के सांसद ने कहा, कोप्पुला राजू, मैं उनके प्यार को नहीं भूल सकता। उनके प्रोत्साहन से मैं पार्टी में वापस आ सका। कुमार के अनुसार, 2014 में कांग्रेस के सत्ता गंवाने के बाद, देश में गरीब लोग मुश्किलों से गुज

UP Video: संभल के सरकारी अस्पातल में बच्ची के शव को कुत्तों ने नोचा, सफाईकर्मी और वार्ड ब्वॉय सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, संभल। उत्तर प्रदेश के संभल से एक झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में स्ट्रेचर पर सफेद चादर से ढके एक शव को कुत्ता नोचता दिखाई दे रहा है। संभल में स्वास्थ्य सेवाओं की रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक तस्वीर आई सामने।जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की वजह से स्ट्रेचर पर रखे बच्ची के शव को कुत्तों ने नोच कर खाया। जांच करा लापवाही बरतने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना! pic.twitter.com/3tgEHCTQpb — Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 26, 2020 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये शव गुरुवार को सड़क दर्घटना में घायल एक लड़की का है जिसे इलाज के लिये अस्पताल लाया गया था। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि यहां पहुंचने से पहले लड़की की मौत हो गई थी या फिर इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अस्पताल में काम करने वाले एक सफाईकर्मी और एक वार्ड ब्वॉय को सस्पेंड कर दिया गया है। चीफ मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. सुशील वर्मा ने क