Skip to main content

Posts

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 119 लोगों में से 7 को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। इस बार 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेगा। इसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण (7) 1.  शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान 2.  एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु 3. डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े-  मेडिसिन, कर्नाटक 4. श्री नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग, USA 5. मौलाना वहीदुद्दीन खान - अध्यात्मवाद (Spiritualism), दिल्ली 6. बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली 7. सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा पद्म भूषण (10) 8. कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल 9. तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम 10. चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक 11. सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश 12. नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर

भारत-चीन के बीच 9वें दौर की वार्ता, भारतीय सेना ने कहा- दोनों देश जल्द कम करेंगे फ्रंट लाइन सैनिक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा गतिरोध को हल करने के लिए रविवार को 9वें दौर की वार्ता हुई। ये बैठक करीब 11 घंटों तक चली। इसकी जानकारी देते हुए भारतीय सेना ने कहा कि ये वार्ता सकारात्मक रही और दोनों पक्षों ने डिसएंगेजमेंट पर सहमति व्यक्त की।  भारतीय सेना की तरफ से कहा गया- दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि इस बार की बैठक पॉजिटिव, प्रैक्टिल और कंस्ट्रक्टिव रही। इससे आपसी विश्वास बहाली और समझ को बढ़ाने में मदद मिलेगी। दोनों पक्ष जल्द अग्रिम ठिकानों से सैनिकों को जल्द वापस बुलाने पर भी सहमत हुए। दोनों देश जल्द से जल्द 10वें दौर की बैठक बुलाने पर भी सहमत हुए हैं। बता दें कि लगभग दो महीने के बाद भारत और चीन के मिलिट्री कमांडरों के बीच यह मीटिंग चीनी सीमा रेखा में स्थित मोल्डो में हुई है। मोल्डो भारत में स्थित चुशूल सेक्टर के ठीक विपरित में चीनी सीमा में स्थित है। वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने किया। चीनी पक्ष की अगुवाई पीपुल्स लिबरल आर्मी (पीएलए) के दक्षिण शिनजियांग मिलिट्री

जम्मू-कश्मीर: लखनपुर के पास क्रैश हुआ सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर, दो पायलट घायल

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लखनपुर के पास भारतीय सेना का ध्रुव हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में दो पायलट के घायल होने की सूचना है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को रुटीन पैट्रोलिंग पर निकले हेलीकॉप्टर ने पठानकोट के मामून कैंट से उड़ान भरी थी। करीब 7 बजे लखनपुर के पास इसमें तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिली। इसके बाद इसे सैन्य क्षेत्र में लैंड करने का प्रयास किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चॉपर हाई ट्रांस्मिशन लाइन की तारों से टकराता हुआ सफेदे के पेड़ों के बीच जा गिरा। इसके बाद चॉपर ने आग पकड़ ली। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों घायल पायलटों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उन्हें सैन्य अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया गया है। उधर, सेना के चॉपर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा भी घटनास्थल की ओर से रवाना हो गए। सेना ने पूरे इलाके को सील करते हुए किसी को भी दुर्घटनास्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी है। जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से लोग

Republic Day 2021: राष्ट्रपति बोले- देश किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध, सैनिकों की बहादुरी पर हम सभी को गर्व

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों, अनेक चुनौतियों और कोविड की आपदा के बावजूद हमारे किसान भाई-बहनों ने कृषि उत्पादन में कोई कमी नहीं आने दी। यह कृतज्ञ देश हमारे अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने कहा, सियाचिन व गलवान घाटी में, माइनस 50 से 60 डिग्री तापमान में, सब कुछ जमा देने वाली सर्दी से लेकर, जैसलमर में। 50 डिग्री सेन्टीग्रेड से ऊपर के तापमान में, झुलसा देने वाली गर्मी में। धरती, आकाश और विशाल तटीय क्षेत्रों में - हमारे सेनानी भारत की सुरक्षा का दायित्व हर पल निभाते हैं। हमारे सैनिकों की बहादुरी, देशप्रेम और बलिदान पर हम सभी देशवासियों को गर्व है। राष्ट्रपति का संबोधन: -हमारे राष्ट्रीय त्योहारों को, सभी देशवासी, राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी, हम पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए, अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हैं।  -संविधान की उद्देशिका में रे

India-China border dispute: नाकू ला में चीनी सैनिकों ने फिर की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम के नाकूला में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव के बीच भारत और चीन की सेना के बीच झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक झड़प पिछले सप्ताह हुई थी। चीन सेना ने नाकूला में बॉर्डर की वर्तमान स्थिति को बदलने की कोशिश की थी। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने एलएसी को क्रॉस कर बढ़ रहे चीन सैनिकों को खदेड़ते हुए बाहर किया। इस दौरान 4 भारतीय और 20 चीनी सैनिक घायल हुए। बता दें कि नाकूला, पिछले साल मई की शुरूआत से दोनों देशों के बीच पैंगॉन्ग सो, गलवान, गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स के अलावा गतिरोध का एक और स्थान है। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है। भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों के इस कदम से एलएसी पर हालात तनावपूर्ण है।  बता दें कि ये झड़प उस समय हुई जब जब दोनों देशों की सरकार और सेना 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सीमा विवाद को सुलझाने के लिए वार्ता के अगले दौर की तैयारी कर रही थी। सीमा विवाद को सुलझाने के लिए भारत और चीन न

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली, दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने तैयारियों का जायजा लिया, बोले- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। इसी को लेकर दिल्ली की सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है। किसानों को कुछ निश्चित रूट पर एंट्री की इजाजत मिली है। ऐसे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने ट्रैक्टर रैली की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'किसानों से बातचीत करने के बाद हमने रूट तय कर दिया है जिसको वो मानते हैं। हमें उम्मीद हैं कि वो उसी रूट पर ही जाएंगे।' उन्होंने ये भी कहा कि अगर नियम तोड़े गए तो पुलिस एक्शन लेने से पीछे नहीं हटेगी। क्या कहा किसानों ने? वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने कहा, किसान ने तिरंगे को अपने खेत से जोड़ दिया है। सैनिक परेड निकालते हैं और किसान भी परेड निकालेंगे। हम ही किसान है और हम ही जवान है। ट्रैक्टर परेड में हमारा हर आदमी पूरी तरह से सैनिक का काम करेगा। हमारी दिल्ली पुलिस से कोई हार जीत नहीं है। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा, हम दिल्ली को जीतने नहीं जा रहे हैं, हम देश की जनता

मुंबई के आजाद मैदान में किसानों की रैली, शरद पवार बोले- राज्यपाल के पास कंगना से मिलने का समय, लेकिन किसानों से नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के 21 जिलों के 6,000 से अधिक किसान दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मुंबई के आजाद मैदान में इकट्ठा हुए। इस दौरान किसानों की रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “ठंड के मौसम में, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले 60 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। क्या पीएम ने उनका हालचाल पूछा? क्या ये किसान पाकिस्तान के हैं?” शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से किसानों का आंदोलन चल रहा है। राज्यपाल के पास कंगना रनौत से मिलने का वक्त है, लेकिन आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने का वक्त नहीं है। शरद पवार ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी चर्चा के कृषि कानूनों को पास कर दिया, जो संविधान के साथ मजाक है। अगर सिर्फ बहुमत के आधार पर कानून पास करेंगे तो किसान आपको खत्म कर देंगे, ये सिर्फ शुरुआत है। महाराष्ट्र में कभी ऐसा राज्यपाल नहीं आया, जिसके पास किसानों से मिलने का वक्त नहीं है। ब

लॉकडाउन में मुकेश अंबानी ने हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपए, एक मजदूर को 10,000 साल लगेंगे

नई दिल्ली  (आईएएनएस)। कोविड महामारी के प्रकोप से दुनिया अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं पाई है। इस कारोना काल में आर्थिक मोर्चे पर वैश्विक स्तर पर कई विसंगतियां भी देखने को मिलीं। एक ओर जहां दैनिक मजदूरी से गुजारा करने वाली गरीब जनता दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए जद्दोजेहद करती नजर आई, वहीं दूसरी ओर इसके ठीक विपरीत धन-कुबेरों के खजाने और भरते चले गए। इसी दौरान अमेरिका में जहां एक ओर जेफ बेजोस, इलॉन मस्क सरीखे उद्योगपतियों में विश्व के सबसे धनाढ्य व्यक्ति बनने की होड़ लगी रही, वहीं दूसरी ओर लाखों लोग अपनी नौकरी खोने के डर से अनइम्प्लॉयमेंट बीमा क्लेम भरते नजर आए। यह विसंगति केवल वहीं तक सीमित नहीं रही। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा और ऑक्सफैम की ताजा रिपोर्ट भी इस बात की तस्दीक कर रही है। ऑक्सफैम की इस इनइक्वलिटी रिपोर्ट को कोविड के कारण दि इनइक्वलिटी वायरस रिपोर्ट नाम दिया गया है। इसमें कहा गया है कि कोविड महामारी के परिणामस्वरूप आर्थिक दृष्टि से समाज में असमानता में वृद्धि हुई। इस कोरोना काल में जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी ने जहां 90 करोड़ रुपये प्रति घंटे के हिसाब से धन कमाया, वहीं

विजय संकल्प समावेश रैली: गृहमंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस जवाब दे सालों तक असम रक्तरंजित क्यों रहा ?

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी।  असम में इस साल विधानसभा चुनाव के चलते गृहमंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं।आज असम के कोकराझार में गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी की 'विजय संकल्प समावेश' रैली को संबोधित किया। आज इस ऐतिहासिक रैली में पूरे देश को कहना चाहता हूं कि मेरे राजनीतिक जीवन में मैंने बहुत रैलियां देखी, मगर आज इस रैली को संबोधित करते हुए मेरे मन को अपरा शांति का अनुभव हो रहा है।आज से ठीक एक साल पहले देश के प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बोडो शांति समझौता हुआ और बोडो शांति समझौते के साथ प्रधानमंत्री जी ने संदेश दिया कि उत्तर पूर्व में जहां-जहां अशांति है, वहां बातचीत कीजिए और शांति का मार्ग प्रशस्त कीजिए। अमित शाह ने कहा, मुझे कहते हुए आनंद है कि मोदी जी की अगुवाई में जो BTR क्षेत्र का शांति समझौता हुआ, उसको एक साल आज पूरा हुआ है। आपका चुनाव भी समाप्त हो गया है और शांति के एक नए युग की शुरुआत हुई है। वर्षों से चली आई समस्या ने 5,000 से ज्यादा लोगों की जान ली, वो मोदी जी के दृढ़ निश्चय, मार्गदर्शन और हमारे प्रमोद जी के इनिशिएटिव के कारण आज ये समस्या शांत हो गई है और आने वाले अनेक

कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (25 से 31 जनवरी)

नववर्ष के चौथे सप्ताह में हम फिर आपके लिए लाए हैं, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको क्या-कुछ देने वाला है। आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं। मेष लग्नराशि : इस सप्ताह आपके काम में प्रगति होगी। कारोबार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। यश, कीर्ति के साथ-साथ धन लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव प्राप्त हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलता मिलने से खुशी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीक-ठाक बना रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे तथा भोग-विलास की चीजों पर खर्च होगा। हफ्ते के अंत में थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह भाग्

पहली बार देश में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड, किसानों को दी ये 15 हिदायतें, देखें आंदोलन की 10 तस्वीरें 

सिंघु बॉर्डर, नई दिल्ली (आईएएनएस)। कृषि कानून को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का 2 महीने से प्रदर्शन जारी है। किसानों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत मिल गई है और इसके लिए रूट तय किए गए हैं। हालांकि इस परेड को शांतिपूर्ण तरह से करने के लिए किसान संगठनों ने कुछ हिदायतें जारी की हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया, हम इतिहास बनाने जा रहे हैं। आज तक देश में गणतंत्र दिवस पर इस देश के गण यानी कि हम लोगों ने कभी इस तरह परेड नहीं निकाली है। हमें ध्यान रखना है कि इस ऐतिहासिक परेड में किसी किस्म का धब्बा ना लगने पाए। परेड शांतिपूर्वक और बिना किसी वारदात के पूरी हो इसमें हमारी जीत है। याद रखिए, हम दिल्ली को जीतने नहीं जा रहे, हम देश की जनता का दिल जीतने जा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से साफ किया गया है, परेड में ट्रैक्टर और दूसरी गाड़ी चलेंगी, लेकिन ट्रॉली नहीं जाएगी। जिन ट्रॉलियों में विशेष झांकी बनी होगी, उन्हें छूट दी जा सकती है। पीछे से ट्रॉली की सुरक्षा का इंतजाम करके जाएं। अपने साथ 24 घंटे का राशन पानी पैक करके चलें। जाम में फं

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे के भीतर 16 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका, 13 हजार नए मरीज मिले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप कम होता जा रहा है। रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। एक्टिव केस की संख्या भी घटती जा रही है। कोरोना से जंग जीतने के लिए देशभर में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना पर काबू पाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारें तेजी से काम कर रही हैं।  बात करें देश में कोरोना की स्थिति के बारे में, तो केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 13 हजार 203 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। वहीं, 131 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 13 हजार 298 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। देश में अबतक 1 करोड़ 6 लाख 67 हजार 736 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 1 करोड़ 3 लाख 30 हजार 84 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। कोरोना से 1 लाख 53 हजार 470 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1 लाख 84 हजार 182 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 16 लाख 15 हजार 504 मरीजों को 24 घंटे में कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।  India reports 13,203 new #COVID19 cases, 13,298 discharges and 131 deaths

विजय संकल्प समावेश रैली: गृहमंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस जवाब दे सालों तक असम रक्तरंजित क्यों रहा ?

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी।  असम में इस साल विधानसभा चुनाव के चलते गृहमंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं।आज असम के कोकराझार में गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी की 'विजय संकल्प समावेश' रैली को संबोधित किया। आज इस ऐतिहासिक रैली में पूरे देश को कहना चाहता हूं कि मेरे राजनीतिक जीवन में मैंने बहुत रैलियां देखी, मगर आज इस रैली को संबोधित करते हुए मेरे मन को अपरा शांति का अनुभव हो रहा है।आज से ठीक एक साल पहले देश के प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बोडो शांति समझौता हुआ और बोडो शांति समझौते के साथ प्रधानमंत्री जी ने संदेश दिया कि उत्तर पूर्व में जहां-जहां अशांति है, वहां बातचीत कीजिए और शांति का मार्ग प्रशस्त कीजिए। अमित शाह ने कहा, मुझे कहते हुए आनंद है कि मोदी जी की अगुवाई में जो BTR क्षेत्र का शांति समझौता हुआ, उसको एक साल आज पूरा हुआ है। आपका चुनाव भी समाप्त हो गया है और शांति के एक नए युग की शुरुआत हुई है। वर्षों से चली आई समस्या ने 5,000 से ज्यादा लोगों की जान ली, वो मोदी जी के दृढ़ निश्चय, मार्गदर्शन और हमारे प्रमोद जी के इनिशिएटिव के कारण आज ये समस्या शांत हो गई है और आने वाले अनेक

Tractor Rally: ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी फैलाने की पाक की साजिश, दिल्ली पुलिस ने 308 ट्विटर हैंडल का पता लगाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसानों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली की इजाजत मिल गई है। हालांकि इस रैली पर पाकिस्तान की भी नजर है और गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर दावा किया है कि भ्रम पैदा करने के लिए 13 से 18 जनवरी के बीच पाकिस्तान से 308 ट्विटर हैंडल तैयार किए गए हैं। इन ट्विटर हैंडल की पुलिस जांच कर रही है और इन्हें ब्लॉक भी कर दिया गया है। इस टैक्टर रैली के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हमें कई इंटेलीजेंस इनपुट मिले हैं कि इस ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी करने की साजिश रची जा रही है। पाकिस्तान में 308 ट्विटर हैंडल बने हैं, ताकि लॉ एंड ऑर्डर को खराब किया जा सके और इस ट्रैक्टर परेड को डिस्टर्ब किया जा सके। वहीं ट्रैक्टर रैली की परमिशन को लेकर पाठक ने कहा, कुछ शर्तों के साथ रैली की इजाजत दी गई है। दिल्ली के 3 जगह से सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेड्स को हटाकर कुछ किलोमीटर तक अंदर आने की इजाजत दी गई है। पाठक ने कहा कि टिकरी

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पीएम मोदी ने किया देश की बेटियों को सलाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राष्ट्र की बेटियों को सलाम किया और बालिका सशक्तिकरण की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की प्रशंसा की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम विभिन्न क्षेत्रों में हमारी हैशटैग देश की बेटी और उनकी उपलब्धियों को सलाम करते हैं। केंद्र सरकार ने कई पहल की है, जो बालिकाओं को सशक्त बनाने पर जोर देती है, जिनमें शिक्षा तक बेहतर पहुंच, स्वास्थ्य सेवा और लिंग संवेदनशीलता में सुधार शामिल है। On National Girl Child Day, we salute our #DeshKiBeti and the accomplishments in various fields. The Central Government has undertaken many initiatives that focus on empowering the girl child, including access to education, better healthcare and improving gender sensitivity. — Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2021 आज का दिन विशेष रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करने और यह सुनिश्चित करने का दिन है कि वो लड़कियों का सम्मान करें और उन्हें अवसर