Skip to main content

Posts

कोरोना वैक्सीनेशन: देश में अब तक 1.14 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार शाम छह बजे तक देश में 1,14,24,094 लोगों को कोविड की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 75 लाख 40 हजार 602 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया है। इसमें 64 लाख 25 हजार 60 को टीके की पहली और 11 लाख 15 हजार 542 को दूसरी खुराक दी गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने दी।    अगनानी ने कहा कि देश में कुल 38 लाख 83 हजार 492 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। उन्होंने बताया कि पहली खुराक के संदर्भ में एक केंद्रशासित प्रदेश और तीन राज्य ऐसे हैं जहां 75 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ है। इन राज्यों में लक्षद्वीप, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। 8 राज्यों में 75% से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज लगी उन्होंने बताया कि 8 राज्य ऐसे है जिन्होंने अपने 75% से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई है। इन राज्यों में बिहार, त्रिपुरा, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारख

किसान आंदोलन: 26 जनवरी को लाल किले की प्राचीर पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लालकिला हिंसा में वांछित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी मनिंदर सिंह से पूछताछ के दौरान जसप्रीत का नाम सामने आया था, जिसे लालकिले पर तलवारें लहराते हुए देखा गया था। मनिंदर के पीछे खड़ा था जसप्रीत दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि जसप्रीत सिंह भी लाल किले में ही मौजूद था और बाद में वह लाल किले की प्राचीर पर स्थित एक वीथिका (आर्केड) पर चढ़ गया था। आरोपी मनिंदर सिंह के पीछे खड़ा रहा व्यक्ति ही लाल किले की दीवारों की दोनों ओर स्थित गुबंद में से एक पर चढ़ गया था। आरोपी जसप्रीत को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने अब तक 149 लोगों को गिरफ्तार किया दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन संबंधी घटनाओं में अब तक 149 लोगों को गिरफ्तार किया है। नौ फरवरी को हरियाणा में गिरफ्तार किए गए पंजाबी एक्टिविस्ट दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में लोगों को उकसाने का मुख्य आरोपी बताया है। गणतंत्र दिवस पर ह

कोरोनिल टैबलेट पर बाबा रामदेव के दावे से IMA हैरान, स्वास्थ्य मंत्री से स्पष्टीकरण देने की मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पतजंलि की कोरोनिल टैबलेट को विश्व स्वास्थ्य संगठन से प्रमाण पत्र मिलने की बात को सरासर झूठ करार दिया है। आईएमए ने हैरानी जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से इसे लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। आईएमए ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जो एक डॉक्टर भी है की उपस्थिति में सीक्रेट मेडिसिन के सर्टिफिकेशन की बात कहना चौंकाने वाला है। देश स्वास्थ्य मंत्री से इस विषय में स्पष्टीकरण चाहता है। यह दावा देश के लोगों को धोखा देने वाला है। एसोसिएशन इसे लेकर  स्वतः संज्ञान लेने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन को लिखेगा। यह भारतीय चिकित्सा परिषद के नियमों का उल्लंघन है।  बता दें कि योग गुरु रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद ने 19 फरवरी को कहा था कि डब्ल्यूएचओ की प्रमाणन योजना के तहत कोरोनिल टेबलेट को आयुष मंत्रालय की ओर से कोविड-19 के उपचार में सहायक औषधि के तौर पर प्रमाण पत्र मिला है। हालांकि, बाद में पतंजलि के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने इस पर सफाई दी थी। बालकृष्ण ने ट्वीट कर कहा था, 'हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि क

Toolkit case: दिल्ली पुलिस को मिली दिशा रवि की एक दिन की हिरासत, निकिता और शांतनु के सामने होगी पूछताछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को किसान आंदोलन से जुड़े 'टूलकिट' मामले में दिशा रवि की एक दिन की हिरासत मिली है। दिशा रवि से अन्य आरोपियों के सामने पूछताछ होगी। न्याचिक हिरासत खत्म होने के बाद सोमवार को दिशा रवि की अदालत में पेशी हुई। दिल्ली पुलिस ने अदालत से दिशा रवि की रिमांड पांच दिन बढ़ाने की मांग की, लेकिन अदालत ने केवल एक दिन ही रिमांड बढ़ाई। इससे पहले शुक्रवार को कोर्ट ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दिशा को पांच दिन की पुलिस हिरासत के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया था। किसानों के विरोध से संबंधित सोशल मीडिया पर 'टूलकिट' शेयर करने और एडिट करने के आरोप में दिशा रवि की 13 फरवरी को बेंगलुरु में गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि दिशा पूछताछ के दौरान जवाब देने में आनाकानी कर रही है। इतना ही नहीं उसने सारा दोष सह-आरोपी निकिता जैकब और शांतनु मुलुक पर मढ़ दिया है। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि वह शांतनु और निकिता के सामने दिशा से पूछताछ करना चाहती है। पुलिस ने बताया था कि शांतनु को नोटिस दिय

WB: पीएम मोदी ने कई रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, कोलकाता मेट्रो के नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक हुए विस्तार को हरी झंडी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में कई रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। पीएम ने कोलकाता मेट्रो के नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक हुए विस्तार को भी हरी झंडी दिखाई। बता दें कि नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर के बीच कोलकाता सेक्शन की ये पहली मेट्रो ट्रेन है। कोलकाता मेट्रो की नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर लाइन पर मेट्रो के संचालन से हजारों लोगों को सफर की सुविधा मिलेगी। इस मार्ग पर 4.1 किलोमीटर लंबी उत्तर दक्षिण लाइन के विस्तार से नियमित यात्रियों के अलावा दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी सुविधाजनक यात्रा होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण किया गया है, उससे हुगली सहित अनेक जिलों के लाखों लोगों का जीवन आसान होने वाला है। उन्होंने कहा, हमारे देश में ट्रांसपोर्ट के माध्यम जितने मजबूत होंगे, आत्मनिर्भरता का हमारा संकल्प उतना ही सशक्त होगा। मुझे खुशी है कि कोलकाता के अलावा हुगली, हावड़ा और उत्तरी 24 परगना जिले के साथियों को भी अब मेट्रो सेवा की सुविधा का लाभ मिल रहा है। पीएम ने कहा, ये तमाम पर

पेट्रोल के बाद अब क्यों रुला रही है जनता को प्याज, थोक भाव 50 रुपए के पार

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से परेशान आम आदमी को अब प्याज भी रुलाने लगी है। दिल्ली में थोक भाव में प्याज 50 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि फुटकर में भाव 65 से 75 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। पिछले डेढ़ महीने में प्याज की कीमत दोगुनी हो गई है। एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में ही प्याज का भाव दो दिन में 1000 रुपए प्रति क्विंटल महंगा हो गया है। यहां जानिए क्यों बढ़ते हैं प्याज के दाम...  पिछले एक साल से प्याज की कीमत आसमान छूने लगी है। यह 50 से 100 रुपए किलो तक बिका है। व्यापारी प्याज के महंगे होने की कई वजह बताते हैं। फ़सल ख़राब होना और समय से मंडी नहीं पहुंचना।  सबसे बड़ी विडंबना यही है कि हर साल बेमौसम बारिश के बाद प्याज़ ख़राब होता है और महंगा होता है। बढ़ती कीमतों को रोकने 23 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक तीन महीने के लिए स्टॉक की सीमा लागू की गई थी। तब कुछ समय के लिए भाव नीचे आए थे।  सरकार ने अफगानिस्तान और अन्य देशों से प्याज आयात करने के लिए कदम उठाए थे। एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर और लासलगांव में प्याज का थोक भाव पिछले एक साल में कई बार

वायनाड में राहुल गांधी बोले- मोदी ने संसद में मनरेगा का मजाक उड़ाया था, कांग्रेस सबकी बातें सुनने में विश्वास करती है

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के प्रचार के लिए केरल और तमिलनाडु के दौरा पर हैं। राहुल गांधी ने आज केरल के वायनाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'भाजपा का विचार शक्तिशाली लोगों का सशक्तिकरण है लेकिन हमारा विचार कमजोरों का सशक्तिकरण करना है। राष्ट्र के विकास के लिए हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं। हम अहिंसा, दयालुता, बातचीत और सबकी बातें सुनने में विश्वास करते हैं'। उन्होंने कहा कि UPA के समय विकास का बड़ा कारण मनरेगा था, क्योंकि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पैसे आए। पीएम ने संसद में मनरेगा का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था यह भारतीयों का अपमान है, लेकिन उनको कोविड के समय मनरेगा का बजट बढ़ाना पड़ा और मानना पड़ा कि मनरेगा ही लोगों को बचा सकता है।  जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी मंगलवार को तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां पार्टी द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी। गांधी ने पहले ही असम में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, जहां चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन पश्चिम बंगाल में उनके चुनाव प्रचार में श

Farmers Protest Day 87: खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चला रहा अन्नदाता, बढ़ सकता है गेहूं का संकट 

 गाजीपुर बॉर्डर (आईएएनएस)। कृषि कानूनों के विरोध में बात अब इतनी आगे पहुंच चुकी है कि किसान अपनी फसलों को ही नष्ट करने लगे हैं। पिछले तीन महीनों से किसान दिल्ली की बॉर्डर पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेना चाहती। जबकि किसान इन कानूनों को अपनी बर्बादी बता रहे हैं। अभी तक कुल 4 किसान अपनी फसल नष्ट कर चुके हैं। हालांकि, फसलें नष्ट होते देख भारतीय किसान यूनियन की तरफ से किसानों से अपील की जाने लगी है कि इस तरह का कदम न उठाएं। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है, ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के किसानों से आह्वान किया है कि वह आंदोलन में पहुंचने के लिए चाहे अपनी खड़ी फसल को नष्ट कर दें, लेकिन आंदोलन में जरूर पहुंचें। अपील के बाद किसानों ने अपनी फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया। भाकियू की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर निवासी योगेंद्र अहलावत ने अपनी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर-ट्रेलर चलाया और लगभग 2 एकड़ की फसल नष्ट कर दी। इस किसान के पास कुल 2.5 हेक्टेयर भूमि है।

Farmer Protest: किसानों ने जारी किया आंदोलन के दौरान हफ्तेभर का कार्यक्रम, 23 फरवरी को पगड़ी संभाल दिवस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान आंदोलन को तेज करने के मकसद से सयुंक्त किसान मोर्चा ने अगले पूरे सप्ताह का कार्यक्रम तय किया है जिसके तहत 23 फरवरी को पगड़ी संभाल दिवस मनाया जाएगा। सयुंक्त किसान मोर्चा की जनरल बॉडी की बैठक में रविवार को फेसला लिया गया कि 23 फरवरी को पगड़ी संभाल दिवस मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता इंदरजीत सिंह ने की। इस मौके पर किसान संगठनों के नेताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल संगठन कीरती किसान यूनियन पंजाब के प्रधान दातार सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी। 23 फरवरी को पगड़ी संभाल दिवस मोर्चा ने एक बयान में कहा कि 23 फरवरी को पगड़ी संभाल दिवस चाचा अजीत सिंह एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती की याद में मनाया जाएगा। सरदार अजीत सिंह देशभक्त एवं क्रांतिकारी थे। वह शहीद भगत सिंह के चाचा थे। बैठक में मौजूद भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल) के जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह ने बताया कि इस दिन किसान अपने आत्मसम्मान का इजहार करते हुए अपनी क्षेत्रीय पगड़ी पहनेंगे। 24 फरवरी को दमन विरोधी दि

बरनाला की रैली में बोले BKU नेता जोगिंदर सिंह, 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा पूर्वनियोजित थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बरनाला में एक किसान रैली को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (उग्रहान) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्रहान ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा अचानक नहीं हुई थी बल्कि ये पूर्वनियोजित थी। इसकी तैयारी पहले से की गई थी। जोगिंदर सिंह ने दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्खा सिधाना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, साजिशकर्ता एक अलग राह पर चल रहे थे, उनके मंसूबे भी अलग थे। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले में कुछ किसानों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर 2020 से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी के दिन दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने एक ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। तय रूट का पालन न करते हुए किसान रैली में मौजूद प्रदर्शनकारी हाथ में लाठी-डंडा लेकर दिल्ली में दाखिल हुए थे। इस दौरान कुछ लोग लाल किले की प्राचीर पर भी चढ़ गए और उन्होंने वहां अपना झंडा फहराया। इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान प

ओवरलोड होने से 10 फीट नीचे गिरी अस्पताल की लिफ्ट, बाल-बाल बचे कमलनाथ, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और सज्जन वर्मा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ रविवार को इंदौर में बाल-बाल बच गए। वे जिस लिफ्ट में थे वह गिर गई। कमल नाथ इंदौर के डीएनएस अस्पताल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल का हाल जानने गए थे। उनके साथ पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और सज्जन वर्मा भी साथ थे। हादसा लिफ्ट के ओवरलोड होने की वजह से हुआ। लिफ्ट की क्षमता 15 लोगों की थी, जबकि उसमें 20 लोग सवार हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के इंदौर के डीएनएस अस्पताल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल को देखने जाते के समय लिफ्ट के गिर गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी व उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए सवार हुए, तभी लिफ्ट अचानक धड़ाम से 10 फीट नीचे गिर पड़ी और लिफ्ट में धूल और धुएं का गुबार भरा गया। लिफ्ट के दरवाजे लॉक हो गए और करीब 10 से 15 मिनट बाद बमुश्किल औजार ढूंढ कर लिफ्ट का लॉक खोला गया। सलूजा के अनुसार इस अस्पताल का अभी हाल ही में निर्माण हुआ है। कमलनाथ सहित सभी नेता सुरक्षित हैं

10वें दौर की बैठक के बाद भारत-चीन का साझा बयान, पहले चरण का डिसएंगेजमेंट दूसरे इलाकों में विवाद खत्म करने का अच्छा आधार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के रक्षा मंत्रालयों ने कोर कमांडर स्तर की 10वें दौर की बैठक को लेकर साझा-बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि पैंगोंग-त्सो इलाके में पहले चरण का डिसइंगेजमेंट, एलएसी के दूसरे इलाकों में विवाद खत्म करने का एक अच्छा आधार है। दोनों ही पक्ष आगे भी बातचीत जारी रखने के लिए, जमीन पर स्थिति को नियंत्रित करने और आगे के मामले को जल्दी से निपटाने के लिए आम सहमति बनाने के लिए तैयार हुए हैं। बता दें कि  20 फरवरी (शनिवार) को कोर कमांडर स्तर की 10वें दौर की बैठक चीन के मोल्डो (चुशूल) बॉर्डर मीटिंग पॉइंट पर आयोजित की गई थी। ये बैठक करीब 16 घंटों तक चली। शनिवार को हुई वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने किया जो लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर हैं। वहीं, चीनी पक्ष का नेतृत्व मेजर जनरल लिउ लिन कर रहे थे जो चीनी सेना के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर हैं। यह बातचीत दोनों सेनाओं के पैंगांग सो (झील) के उत्तरी व दक्षिणी किनारों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सैनिकों व हथियारों की वापसी के पूरा होने के दो दिन बाद हुई। माना जा र

महाराष्ट्र: अमरावती में एक हफ्ते तक संपूर्ण लॉकडाउन, सीएम उद्धव बोले- राज्य में सोमवार से राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक सभाओं पर रोक

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। संरक्षक मंत्री यशोमति ठाकुर ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अचलपुर सिटी को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है। इस दौरान जिले में केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन को अनुमति दी गई है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में 7 हजार कोरोना मामले सामने आए हैं। यदि स्थिति और बिगड़ती है तो हमें लॉकडाउन करना पड़ेगा। इसके साथ ही ठाकरे ने एलान किया कि सोमवार से राज्य में सभी धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक सभाओं और जमावड़ों पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि अब सरकार की सभी बैठकें ऑनलाइन होंगी। ‘मैं जिम्मेदार’ नाम से नया अभियान ठाकरे ने कहा कि हम एक नए अभियान ‘मैं जिम्मेदार हूं’ की शुरुआत कर रहे हैं।नीति आयोग की बैठक में मैंने कोरोना से निपटने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। इनमें कामकाज का अलग-अलग समय, वर्क

सलेम में बोले राजनाथ सिंह- पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन ने डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी की

डिजिटल डेस्क, सलेम। भारत और चीन के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर की नौ दौर की वार्ता के बाद पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों ने डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ये बात कही। तमिलनाडु के सलेम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कभी भी देश की एकता, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं किया है और आगे भी ऐसा नहीं किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आप जानना चाहेंगे कि भारत और चीन के बीच जो गतिरोध चल रहा था उसका क्या हुआ। सबको जानकारी है कि मिलिट्री लेवल और डिप्लोमेटिक लेवल पर 9 राउंड की बातचीत हुई। इसके बाद एक हिस्से पर गतिरोध खत्म हो चुका है। लेकिन कांग्रेस हमको बदनाम करती है कि हमने भारत की जमीन गंवा दी। मैं आपको विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि जब तक इस शरीर में खून है, प्राण है भारत की एक इंच जमीन पर कोई मां का लाल कब्जा नहीं कर सकता।’ #WATCH | After 9 rounds of dialogue at military & diplomatic levels, a part has been resolved but Congress tries to malign

Coronavirus in India: देश में 1 करोड़ से ज्यादा को मिला वैक्सीन का पहला डोज, 24 घंटे में मिले 14 हजार मरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद कोरोना के नए मामले लगातार कम होते नजर आ रहे हैं। अब तक 1 करोड़ 10 लाख 85 हजार 173 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। वहीं, दूसरे डोज भी देना शुरू कर दिया गया है। देश में रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी कम हुई है।  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर देश में 14 हजार 264 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 11 हजार 667 मरीज इस दौरान स्वस्थ हुए हैं। जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। कोरोना संक्रमण से 90 लोगों की मौत भी हुई है।  बता दें कि कोरोना संक्रमण के कुल केस 1 करोड़ 9 लाख 91 हजार 651 तक पहुंच गए हैं। जिनमें से 1 करोड़ 6 लाख 89 हजार 715 मरीजों का समय पर इलाज देखकर ठीक कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण से देश के 1 लाख 56 हजार 302 मरीजों ने जान गंवा दी है। वहीं, देश के अलग-अलग अस्पतालों में 1 लाख 45 हजार 634 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।  India reports 14,264 new #COVID19 cases, 11,667 discharges, and 90 deaths i